बंद

    About KV

    Vidyalaya Main Gate

    पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय छतरपुर जबलपुर संभाग के प्रतिष्ठित विद्यालयों में से एक है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। वर्ष 1993में स्थापित यह विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ उनमें भारतीय संस्कृति से जुड़े आध्यात्मिक, नैतिक, चारित्रिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का विकास करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

    विद्यालय में विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं रचनात्मकता को विकसित करने के लिए आधुनिक एवं नवाचारी शिक्षण-अधिगम विधियों का प्रयोग किया जाता है। शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलकूद, कला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा विभिन्न सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं समग्र व्यक्तित्व का विकास हो सके।

    यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है कि सत्र 2006–07 में केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय को “Certificate of Excellence” (उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र) से सम्मानित किया गया।

    .